Friday 15 November 2013

                                            मुकेश पहेली-५ 

"मुकेश पहेली" के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार। दोस्तों दीपावली की लम्बी छुट्टी के बाद उतर भारत से दक्षिण भारत की तरफ रुख करने में मुझे थोड़ा विलम्ब हो गया, जिसकी वजह से आपका अपना साप्ताहिक स्तम्भ "मुकेश पहेली" देर से प्रविष्ट हो पाया, जिसका मुझे अफ़सोस है। दोस्तों, मुकेश पहेली ४ के जवाब में हमारे नियमित प्रतिभागी प्रदीप शर्मा जी ने अपने जवाब के साथ उनकी खुद की आवाज़ में गाए उस गीत का लिंक भी हमें भेजा जो पहेली में पूछा गया, ये देखकर मुझे लगा कि प्रदीप जी जैसे कई गायक बॉलीवुड में हैं जो मुकेश जी की आवाज़ को ही अपने जीवन का हिस्सा बना लिए हैं और बहुत नाम भी कमाया है। और हाँ ये कोई नई बात भी नहीं है, हमारे मुकेश जी भी तब के जाने माने गायक-अभिनेता कुंदन लाल सहगल की छात्र-छाया में रहकर अपने फ़िल्मी सफ़र की  सुरुवात की थी। तो चलिए मैं प्रदीप जी को धन्यवाद देते सुरु करता हूँ आज की पहेली जो केंद्रित है उन गायकों पर जिन्होंने अपने फ़िल्मी सफ़र की सुरुवात की गायक मुकेश जी को अपना आराध्य मान कर। 

प्रश्न १. मुकेश जी की तरह इक ऐसा अभिनेता-गायक जिसकी फ़िल्मी सफ़र को हरी झंडी देने में मुकेश जी ने अहम् भूमिका निभाई। यहाँ तक कि ७० के दशक में उनका गाया गाना हर नौजवां के होंठों पे रहता था। आजकल न तो वो गाते हैं, न ही परदे पर नज़र आते हैं। आपको बताना है मुकेश के डुप्लीकेट गायक का नाम और उनके अभिनीत किसी एक फ़िल्म का नाम । (२ अंक)  
प्रश्न २. तीन गायक भाइयों में सबसे बड़े, इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की। ये अपने भाई के साथ स्टेज शो में भी गाते मिलते हैं, मुकेश की तरह इनको भी गुजराती, बंगाली, पंजाबी इत्यादि भाषाओँ में गाने का मौका मिला और इनको भी गायक मुकेश ने पहला फ़िल्मी गाना गाने का मौका दिलवाया, वो भी खुद न गा कर । आपको बताना है इस गायक का नाम और इनका पहला गाना जिसे मुकेश जी ने प्रदान करवाया (२ अंक)
प्रश्न ३. इनको भी मुकेश जी (मुख्या अतिथि) ने एक प्रतियोगिता शो में सर्वश्रेष्ठ गायक के लिए विजेता चुना था और मुकेश जी की अनुपस्थिति में पूरे १० साल तक मुकेश जी के आवाज़ का हमशक्ल होने के नाते संगीतकारों को मुकेश जी की कमी नहीं होने दी। १९८१ में तो हद ही हो गया और ये बाकि अन्य दो डुप्लीकेट गायक-गायिका के साथ मिलकर बॉलीवुड के बड़े लोगों के साथ काम किया, यहाँ तक कि शतुघ्न सिन्हा के लिए भी आवाज़ दी जिनके लिए मुकेश जी ने भी गाने गाए थे। आपको बताना है इस गायक का नाम और साथ में वो गाना जिसका सवाल में जिक्र हुवा है। (२ अंक)  
प्रश्न ४. इनको क्या कहें इनको तो दुनिया ही जानती है, आवाज से भी, नाम से भी मुकेश जी के बहुत करीबी लगते हैं, यूँ समझिये कि जब-जब इनका नाम आता है संगीत प्रेमी मुकेश जी का नाम कभी नहीं भूलते । इनको मुकेश जी के साथ गाना गाने का सौभाग्य मिला है । ७० के दशक के अंत तक आते-आते डुप्लीकेट का जमाना इतना आ गया था कि गायक के साथ-साथ अभिनेता भी डुप्लीकेट हो गए थे बस ओरिजिनल था तो केवल संगीतकार का नाम। इन्होने अपनी तरह एक डुप्लीकेट गायक (एक बहुत मशहूर गायक अभिनेता के सबंधी) के साथ मिलकर दो डुप्लीकेट अभिनेताओं के लिए आवाज़ दी। फ़िल्म का नाम आज की बढ़ती जनसँख्या को कम करने का उपाय बन सकती है। आप को बताना है हम किस गायक की बात कर रहे हैं और उस गीत को भी बताइये जिसका जिक्र सवाल में निहित है (२ अंक)
प्रश्न ५. ये थोड़े कम चर्चित रहे मगर बड़े लोगों के साथ काम करने का मौंका जरूर मिला, यहाँ तक कि यस चोपड़ा, लता मंगेस्कर और राज कपूर खानदान के लोगों के साथ भी। इनको फ़िल्मी दुनिया में उतारने में टी- सीरीज के मालिक का बड़ा हाँथ था।  आपको बताना है इनका नाम और सवाल में निहित गाने को (२ अंक)
याद रहे हर सवाल में आपको गायक का नाम तो बताना ही है साथ में उनसे सम्बंधित गीत/फ़िल्म का नाम का भी जवाब देने है नहीं तो सवाल अधूरा रह जायेगा और आपको केवल गायक का नाम बताने पर १ ही अंक दिया जायेगा।

मुकेश पहेली-४  का सही जवाब

प्रश्न १. अभिनेता संजीव कुमार, वास्तविक नाम हरिहर जेठालाल ज़रीवाला, गीत-ओह रे ताल मिले नदी के जल में-अनोखी रात। राज कपूर का गीत सजन रे झूठ मत बोलो-तीसरी कसम।
प्रश्न २. संगीतकार जोड़ी-शंकर-जयकिशन, अभिनेता/संगीतकार-जयकिशन, गीत- ऐ प्यासे दिल बेज़ुबान-बेगुनाह १९५७।
प्रश्न ३. अभिनेता-प्रदीप कुमार,गीत- रात और दिन दिया जले मेरे मन में -रात और दिन-१९६७। 

मुकेश पहेली-३ के विजेताओं के प्राप्तांक -

१. प्रदीप शर्मा, दिल्ली -१० अंक
२. प्रकाश गोविन्द, लखनऊ- १० अंक
प्रदीप शर्मा और प्रकाश गोविन्द जी को बहुत बहुत बधाई

सम्मिलित स्कोर कार्ड 
प्रतिभागी   पहेली #         १          २      ३        ४      ५      ६     ७     ८     ९       १०       कुल
प्रदीप शर्मा                      १०        १०     १०     १०                                                      ४० 
प्रकाश गोविन्द                १०       ०       १०      १०                                                      ३० 
कैलाश अग्रवाल               ३        ०        ०        ०                                                        ३  
मित्रों आप सब आज से भी इस पहेली में हिस्सा ले सकते हैं। हर सप्ताह, सवाल केवल १० अंकों के होंगे चाहे सवालों की संख्या कम से कम २ हो या अधिक से अधिक १०।  

जैसा कि अब तक आप समझ ही चुके होंगे इस प्रतियोगिता को, फिर भी अपने सभी नये दोस्तों के लिए बता दूँ , कि इसमें हर सप्ताह हम गायक मुकेश से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब आपको लिख भेजने हैं pankajmukesh@gmail.com ईमेल आइडी पर। हर नए सप्ताह में पिछले सप्ताह के विजेताओं/मुकेश भक्तों का नाम घोषित किये जाएगें और ५० अंकों (सप्ताह) के बाद 'महा-मुकेश भक्त' भी चुना जाएगा। आप सब इस स्तंभ में हिस्सा लेते रहिएगा, चाहे जवाब मालूम हो या न हो, कम से कम कोशिश तो आप ज़रूर कर सकते हैं, और यही एक सच्चे खिलाड़ी और मुकेश भक्त की असली पहचान है। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तंभ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए अनुमति दीजिए पंकज मुकेश  को, नमस्कार!  

महत्वपूर्ण सूचना :-


१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।
२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।
३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली # 5 " अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।
४. आपका ईमेल हमें गुरूवार 21 नवम्बर शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और 
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment