Friday 29 November 2013

मुकेश पहेली-७ आप मुकेश को कितने करीब से जानते हो ?

मुकेश पहेली-७

आप मुकेश को कितने करीब से जानते हो ?

मुकेश पहेली" के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार। दोस्तों, मुकेश पहेली ६ के जवाबों के इंतज़ार नें मुझे आश्चर्यचकित कर दिया, गुरुवार और शुक्रवार शाम तक किसी ने जवाब नहीं दिया तो मैंने ३घंटे की और मोहलत दे दी, फिर क्या था रात ९ बजे तक एक प्रतिभागी का जवाब आया। सवाल लगता है वाकई कठिन हो गए थे।  मगर हमारे पास एक ऐसे मुकेश फैन हैं जिन्होंने सवालों को हल करने का प्रयास किया, बहुत अच्छा खेले मगर सभी सवाल का जवाब तो नहीं दे पाये, हाँ आधे अंक (५) अर्जित करने में सफल जरूर रहे। ये हैं हमारे विग्नेश भेड़ा जी (मुम्बई से) । जिनका मैं तह-ए- दिल धन्यवाद करता हूँ । मुकेश पहेली ५ के लिए मैं बस इतना ही कहना चाहता हूँ अगर "जीना यहाँ और मरना यहाँ" है तो फिर, "चश्मा उतारो, फिर देखो यारो" प्रश्न नया हैं, जवाब पुराना। तो चलिए सुरु करते हैं आज की पहेली, जो आधारित है मुकेश जी के वास्तविक जीवन पर।

प्रश्न १. मुकेश जी का जन्म किस दिन हुवा था ? याद रहे तारीख के साथ-साथ दिन बताना हैं, जैसे- सोमवार / मंगलवार इत्यादि। (२ अंक)

प्रश्न २. मुकेश जी का विवाह किससे हुवा था ? उनकी पत्नी को लोग दो नामों से जानते हैं, आप को दोनों और पूरे नाम बताने हैं। उनके विवाह का दिन और तारीख बता सकते हैं उस दिन के बारे में क्या ख़ास हैं ? (५ अंक)

प्रश्न २. मुकेश जी को कहा जाता है "दिल से गाने वाले गायक"। वाकई ह्रदय से गाते थे और "दिल" शब्द से ज्यादा हिट गाने मुकेश जी कि झोली में गए।  ऐसे गायक को लेकिन हृदय-आघात (हार्ट अटैक) कई बार हुवा, जिसके वजह से उनका निधन भी हुवा। आपको बताना है कि मुकेश जी को उनकी ज़िंदगी में कुल कितने बार हृदय-आघात (हार्ट अटैक) का सामना करना पड़ा। अगर आप क्रमवश साल या तारीख का ब्यौरा दे सकते हैं तो आप का नाम काबिल-इ-तारीफ होगा (०.५ +२.५  =३ अंक)

मुकेश पहेली-६ का सही जवाब

प्रश्न १. फ़िल्म नज़राना, "एक वो भी दीवाली थी" जेमिनी गणेशन (अभिनेत्री रेखा के पिता) का मेहमान कलाकार के रूप में सम्मुख होना।
या फिर 

फ़िल्म- "मेरा नाम जोकर" गीत- "जीना यहाँ मरना यहाँ" गीत में "जैमिनी सर्कस" का प्रदर्शन। जैमिनी अभिनेत्री रेखा के पिता का नाम। 
प्रश्न २. खानदान- राज कपूर। राज कपूर के लिए-फ़िल्म- "मेरा नाम जोकर" गीत- "जीना यहाँ मरना यहाँ" । बेटे ऋषि कपूर के लिए गीत-तीतर के दो आगे तीतर, तीतर के दो पीछे तीतर

प्रश्न ३. फ़िल्म- "मेरा नाम जोकर" गीत-कहता है जोकर सारा जमाना।  इस गीत में फ़िल्म श्री ४२० के दृश्य दुबारा तीव्र गति मुद्रा में प्रस्तुत किये गए हैं। दिए गए विडिओ लिंक में अवधी २.१६ से २.१९ पर देखा जा सकता है।  शब्द "राम (भगवान्) और राज (राज कपूर अभिनेता और किरदार का नाम रणबीर राज और राजू )

प्रश्न ४. फ़िल्म- "मेरा नाम जोकर" गीत-कहता है जोकर सारा जमाना दिए गए विडिओ लिंक में अवधी १.१६ से १ .१७  पर (हिस मास्टर) और १.५१ से १ .५३ तक फिर २.१० से २.१४ अवधी पर (हिस मास्टर वायस -H M V-रेकॉर्ड्स ) देखा जा सकता है    
http://www.youtube.com/watch?v=3wJoz2j54Hg


इस सप्ताह के एक मात्र विजेता 
विग्नेश भेड़ा, मुम्बई- ५ 
विग्नेश जी को बहुत बहुत बधाई !! 
सम्मिलित स्कोर कार्ड 

प्रतिभागी   पहेली #         १          २      ३        ४      ५      ६     ७     ८     ९       १०         कुल
प्रदीप शर्मा                      १०        १०     १०     १०      १०     -                                           ५० 
प्रकाश गोविन्द                १०       -        १०      १०      १०    -                                            ४० 
कैलाश अग्रवाल               ३        -         -         -         ८     -                                            ११  
विग्नेश भेड़ा                      -        -        -        -         १०    ५                                          १५  
नन्द किशोर बेरवाल         -        -        -        -          ९     -                                             ९  
मित्रों आप सब आज से भी इस पहेली में हिस्सा ले सकते हैं। हर सप्ताह, सवाल केवल १० अंकों के होंगे चाहे सवालों की संख्या कम से कम २ हो या अधिक से अधिक १०।  

जैसा कि अब तक आप समझ ही चुके होंगे इस प्रतियोगिता को, फिर भी अपने सभी नये दोस्तों के लिए बता दूँ , कि इसमें हर सप्ताह हम गायक मुकेश से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब आपको लिख भेजने हैं pankajmukesh@gmail.com ईमेल आइडी पर। हर नए सप्ताह में पिछले सप्ताह के विजेताओं/मुकेश भक्तों का नाम घोषित किये जाएगें और ५० अंकों (सप्ताह) के बाद 'महा-मुकेश भक्त' भी चुना जाएगा। आप सब इस स्तंभ में हिस्सा लेते रहिएगा, चाहे जवाब मालूम हो या न हो, कम से कम कोशिश तो आप ज़रूर कर सकते हैं, और यही एक सच्चे खिलाड़ी और मुकेश भक्त की असली पहचान है। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तंभ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए अनुमति दीजिए पंकज मुकेश  को, नमस्कार!  

महत्वपूर्ण सूचना :-

१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।

२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।

३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली # ७ " अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।

४. आपका ईमेल हमें गुरूवार  ५ दिसंबर शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और 
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है। 

Friday 22 November 2013

 मुकेश पहेली-६ 

"मुकेश पहेली" के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार। दोस्तों, मुकेश पहेली ४ तक मुझे लगता था कि ये पहेली केवल "प" पात्रों (पंकज/प्रदीप/प्रकाश) तक ही सिमित रह गया है, लेकिन ऐसा नहीं है इस बार मुकेश पहेली ५ से हमारे नियमित प्रतिभागी प्रदीप शर्मा जी और प्रकाश गोविन्द के आलावा हमारे साथ कुछ नए प्रतिभागी भी हमसे जुड़े, ये कमाल प्रदीप जी के डुप्लीकेट आवाज के नमूने का है। मैं तह-ए- दिल से इन सभी नए प्रतिभागियों का स्वागत करता हूँ और उनको धन्यवाद देते, सभी का परिचय देना चाहूंगा। सबसे पहले, पिछले ४ सप्ताह से अपने व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण हमारा साथ छोड़ चुके रायपुर के कैलाश अगरवाल जी हमसे दुबारा जुड़ गए हैं, आशा करता हूँ अब हमरा और इनका साथ पूरे ५० एपिसोड तक बना रहेगा। मुम्बई से विग्नेश भेड़ा जी का भी बहुत-बहुत स्वागत है। अब एक ऐसे सक्श जिनके परिचय में इतना ही कहुँगा कि ये बचपन से ही मुकेश प्रेमी हैं और आज तक हर साल मेरी तरह २७ अगस्त को निर्जल उपवास रख कर मुकेश जी की पुण्यतिथि मानते हैं, और हम दोनों इस दिन जरूर फोन पर बात करते हैं, ये कोई और नहीं हमारे और आप सबके नन्द किशोर बेरवाल जी, जो चंडीगढ़ से हैं। ऐसे महान लोगों का इस स्तम्भ में बहुत जरूरत थी, जो आज पूरी होती नज़र आ रही है। तो चलिए सुरु करते हैं आज की पहेली, सिर्फ एक सूत्र के साथ कि मुकेश जी के गानों को सुनाने के बजाय देखना भी जरूरी है।  


प्रश्न १. क्या आप अभिनेत्री रेखा के सम्बधियों में से किसी एक को मुकेश जी के या राज कपूर के किसी फ़िल्म तथा गाने से मेल करा सकते हैं । (१+१ =२ अंक)  

प्रश्न २.  क्या आप कोई दो गीतों (जो एक ही फ़िल्म से हो) के जरिये ये सिद्ध कर सकते है कि मुकेश जी ने किसी नायक खानदान के दो पीढ़ियों के लिए अपनी आवाज़ बक्शी है (२ अंक)
प्रश्न ३. मुकेश का एक ऐसा गाना है, जिसमें नायिका एक भगवन का नाम दो बार लिखते हुवे तीसरी बार उस नाम के बजाय नायक का नाम लिख देती है जो फ़िल्म में नायक के किरदार का नाम है और असल ज़िन्दगी में भी उनका लगभग वही नाम है, ये दृश्य दो बार हमें दो अलग-अलग फिल्मों में दिखाई देता है, आपको पहचानना है उस गीत को जो प्रश्न में निहित है तथा साथ में बताना है ये दोनों नाम और दोनों फिल्मों के नाम । (१+१+१+१+=५ अंक)  
प्रश्न ४. अगर मुकेश जी के लिए हम ये कहें -हिस् मास्टर वाइस (एक रेकार्ड कंपनी का नाम) तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी, मगर क्या आप मुकेश जी का कोई गाना बता सकते हैं जिसमें ये तीन शब्द एक साथ बिलकुल साफ परदे पर दिखाई पड़ते हैं (१ अंक)

मुकेश पहेली-५   का सही जवाब

प्रश्न १. गायक- शैलेन्द्र सिंह , फ़िल्म दो जासूस और एग्रीमेंट ।
प्रश्न २. गायक- मनहर उधास (भाई-पंकज उधास और निर्मल उधास), गीत-आप से हमको बिछड़े हुवे एक ज़माना बीत गया -विश्वास ।
प्रश्न ३. गायक- डा. कमलेश अवस्थी , गीत-ज़िन्दगी इम्तिहान लेती है -नसीब (सह गायक-अनवर-रफ़ी साहब के लिए और सह-गायिका सुमन कल्याणपुर -लता जी के लिए ) । 
प्रश्न ४. गायक-नितिन मुकेश , गीत-किसकी चली है, किसकी चलेगी …… दमा दम मस्त कलंदर -नसबंदी-१९७८ (डुप्लीकेट अभिनेता-अनीताव बच्चन -अमीताभ बच्चन के लिए, कन्नौज कुमार/मनोज कुमार के लिए, सही कपूर-शशि कपूर के लिए )।
प्रश्न ५. गायक-बाबला मेहता, गीत-तेरे मेरे होंठों पे …… आगे आगे चले हम पीछे पीछे -चांदिनी, सह गायिका लता मंगेशकर, निर्देशक यश चोपड़ा, ऋषि कपूर और श्री देवी , बबला मेहता का फ़िल्मी कैरियर गुलशन कुमार ने शुरू करवाया वो भी "मुकेश की यादें" के नाम से ऑडियो रिकॉर्ड प्रस्तुत करवा के बतौर मुकेश जी के डुप्लीकेट आवाज़ के रूप में जैसे कुमार शानू/विनोद राठोड किशोर की यादें/विपिन सचदेवा, सोनू निगम -रफ़ी की यादें इत्यादि ने सुरु किया ।    
 

मुकेश पहेली-५  के विजेताओं के प्राप्तांक -

१. प्रदीप शर्मा, दिल्ली -१० अंक
२. विग्नेश भेड़ा, मुम्बई- १०
३.  प्रकाश गोविन्द, लखनऊ- १० अंक
४. कैलाश अगरवाल, रायपुर -८ 
५. नन्द किशोर बेरवाल, चंडीगढ़-९      
सभी को बहुत बहुत बधाई

सम्मिलित स्कोर कार्ड 
प्रतिभागी   पहेली #         १          २      ३        ४      ५      ६     ७     ८     ९       १०         कुल
प्रदीप शर्मा                      १०        १०     १०     १०      १०                                                ५० 
प्रकाश गोविन्द                १०       -        १०      १०      १०                                                ४० 
कैलाश अग्रवाल               ३        -         -         -         ८                                                 ११  
विग्नेश भेड़ा                      -        -        -        -         १०                                                १० 
नन्द किशोर बेरवाल         -        -        -        -          ९                                                   ९  
मित्रों आप सब आज से भी इस पहेली में हिस्सा ले सकते हैं। हर सप्ताह, सवाल केवल १० अंकों के होंगे चाहे सवालों की संख्या कम से कम २ हो या अधिक से अधिक १०।  

जैसा कि अब तक आप समझ ही चुके होंगे इस प्रतियोगिता को, फिर भी अपने सभी नये दोस्तों के लिए बता दूँ , कि इसमें हर सप्ताह हम गायक मुकेश से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब आपको लिख भेजने हैं pankajmukesh@gmail.com ईमेल आइडी पर। हर नए सप्ताह में पिछले सप्ताह के विजेताओं/मुकेश भक्तों का नाम घोषित किये जाएगें और ५० अंकों (सप्ताह) के बाद 'महा-मुकेश भक्त' भी चुना जाएगा। आप सब इस स्तंभ में हिस्सा लेते रहिएगा, चाहे जवाब मालूम हो या न हो, कम से कम कोशिश तो आप ज़रूर कर सकते हैं, और यही एक सच्चे खिलाड़ी और मुकेश भक्त की असली पहचान है। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तंभ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए अनुमति दीजिए पंकज मुकेश  को, नमस्कार!  

महत्वपूर्ण सूचना :-


१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।
२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।
३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली # 6  " अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।
४. आपका ईमेल हमें गुरूवार 21 नवम्बर शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और 
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।

Wednesday 20 November 2013

Friday 15 November 2013

                                            मुकेश पहेली-५ 

"मुकेश पहेली" के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार। दोस्तों दीपावली की लम्बी छुट्टी के बाद उतर भारत से दक्षिण भारत की तरफ रुख करने में मुझे थोड़ा विलम्ब हो गया, जिसकी वजह से आपका अपना साप्ताहिक स्तम्भ "मुकेश पहेली" देर से प्रविष्ट हो पाया, जिसका मुझे अफ़सोस है। दोस्तों, मुकेश पहेली ४ के जवाब में हमारे नियमित प्रतिभागी प्रदीप शर्मा जी ने अपने जवाब के साथ उनकी खुद की आवाज़ में गाए उस गीत का लिंक भी हमें भेजा जो पहेली में पूछा गया, ये देखकर मुझे लगा कि प्रदीप जी जैसे कई गायक बॉलीवुड में हैं जो मुकेश जी की आवाज़ को ही अपने जीवन का हिस्सा बना लिए हैं और बहुत नाम भी कमाया है। और हाँ ये कोई नई बात भी नहीं है, हमारे मुकेश जी भी तब के जाने माने गायक-अभिनेता कुंदन लाल सहगल की छात्र-छाया में रहकर अपने फ़िल्मी सफ़र की  सुरुवात की थी। तो चलिए मैं प्रदीप जी को धन्यवाद देते सुरु करता हूँ आज की पहेली जो केंद्रित है उन गायकों पर जिन्होंने अपने फ़िल्मी सफ़र की सुरुवात की गायक मुकेश जी को अपना आराध्य मान कर। 

प्रश्न १. मुकेश जी की तरह इक ऐसा अभिनेता-गायक जिसकी फ़िल्मी सफ़र को हरी झंडी देने में मुकेश जी ने अहम् भूमिका निभाई। यहाँ तक कि ७० के दशक में उनका गाया गाना हर नौजवां के होंठों पे रहता था। आजकल न तो वो गाते हैं, न ही परदे पर नज़र आते हैं। आपको बताना है मुकेश के डुप्लीकेट गायक का नाम और उनके अभिनीत किसी एक फ़िल्म का नाम । (२ अंक)  
प्रश्न २. तीन गायक भाइयों में सबसे बड़े, इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की। ये अपने भाई के साथ स्टेज शो में भी गाते मिलते हैं, मुकेश की तरह इनको भी गुजराती, बंगाली, पंजाबी इत्यादि भाषाओँ में गाने का मौका मिला और इनको भी गायक मुकेश ने पहला फ़िल्मी गाना गाने का मौका दिलवाया, वो भी खुद न गा कर । आपको बताना है इस गायक का नाम और इनका पहला गाना जिसे मुकेश जी ने प्रदान करवाया (२ अंक)
प्रश्न ३. इनको भी मुकेश जी (मुख्या अतिथि) ने एक प्रतियोगिता शो में सर्वश्रेष्ठ गायक के लिए विजेता चुना था और मुकेश जी की अनुपस्थिति में पूरे १० साल तक मुकेश जी के आवाज़ का हमशक्ल होने के नाते संगीतकारों को मुकेश जी की कमी नहीं होने दी। १९८१ में तो हद ही हो गया और ये बाकि अन्य दो डुप्लीकेट गायक-गायिका के साथ मिलकर बॉलीवुड के बड़े लोगों के साथ काम किया, यहाँ तक कि शतुघ्न सिन्हा के लिए भी आवाज़ दी जिनके लिए मुकेश जी ने भी गाने गाए थे। आपको बताना है इस गायक का नाम और साथ में वो गाना जिसका सवाल में जिक्र हुवा है। (२ अंक)  
प्रश्न ४. इनको क्या कहें इनको तो दुनिया ही जानती है, आवाज से भी, नाम से भी मुकेश जी के बहुत करीबी लगते हैं, यूँ समझिये कि जब-जब इनका नाम आता है संगीत प्रेमी मुकेश जी का नाम कभी नहीं भूलते । इनको मुकेश जी के साथ गाना गाने का सौभाग्य मिला है । ७० के दशक के अंत तक आते-आते डुप्लीकेट का जमाना इतना आ गया था कि गायक के साथ-साथ अभिनेता भी डुप्लीकेट हो गए थे बस ओरिजिनल था तो केवल संगीतकार का नाम। इन्होने अपनी तरह एक डुप्लीकेट गायक (एक बहुत मशहूर गायक अभिनेता के सबंधी) के साथ मिलकर दो डुप्लीकेट अभिनेताओं के लिए आवाज़ दी। फ़िल्म का नाम आज की बढ़ती जनसँख्या को कम करने का उपाय बन सकती है। आप को बताना है हम किस गायक की बात कर रहे हैं और उस गीत को भी बताइये जिसका जिक्र सवाल में निहित है (२ अंक)
प्रश्न ५. ये थोड़े कम चर्चित रहे मगर बड़े लोगों के साथ काम करने का मौंका जरूर मिला, यहाँ तक कि यस चोपड़ा, लता मंगेस्कर और राज कपूर खानदान के लोगों के साथ भी। इनको फ़िल्मी दुनिया में उतारने में टी- सीरीज के मालिक का बड़ा हाँथ था।  आपको बताना है इनका नाम और सवाल में निहित गाने को (२ अंक)
याद रहे हर सवाल में आपको गायक का नाम तो बताना ही है साथ में उनसे सम्बंधित गीत/फ़िल्म का नाम का भी जवाब देने है नहीं तो सवाल अधूरा रह जायेगा और आपको केवल गायक का नाम बताने पर १ ही अंक दिया जायेगा।

मुकेश पहेली-४  का सही जवाब

प्रश्न १. अभिनेता संजीव कुमार, वास्तविक नाम हरिहर जेठालाल ज़रीवाला, गीत-ओह रे ताल मिले नदी के जल में-अनोखी रात। राज कपूर का गीत सजन रे झूठ मत बोलो-तीसरी कसम।
प्रश्न २. संगीतकार जोड़ी-शंकर-जयकिशन, अभिनेता/संगीतकार-जयकिशन, गीत- ऐ प्यासे दिल बेज़ुबान-बेगुनाह १९५७।
प्रश्न ३. अभिनेता-प्रदीप कुमार,गीत- रात और दिन दिया जले मेरे मन में -रात और दिन-१९६७। 

मुकेश पहेली-३ के विजेताओं के प्राप्तांक -

१. प्रदीप शर्मा, दिल्ली -१० अंक
२. प्रकाश गोविन्द, लखनऊ- १० अंक
प्रदीप शर्मा और प्रकाश गोविन्द जी को बहुत बहुत बधाई

सम्मिलित स्कोर कार्ड 
प्रतिभागी   पहेली #         १          २      ३        ४      ५      ६     ७     ८     ९       १०       कुल
प्रदीप शर्मा                      १०        १०     १०     १०                                                      ४० 
प्रकाश गोविन्द                १०       ०       १०      १०                                                      ३० 
कैलाश अग्रवाल               ३        ०        ०        ०                                                        ३  
मित्रों आप सब आज से भी इस पहेली में हिस्सा ले सकते हैं। हर सप्ताह, सवाल केवल १० अंकों के होंगे चाहे सवालों की संख्या कम से कम २ हो या अधिक से अधिक १०।  

जैसा कि अब तक आप समझ ही चुके होंगे इस प्रतियोगिता को, फिर भी अपने सभी नये दोस्तों के लिए बता दूँ , कि इसमें हर सप्ताह हम गायक मुकेश से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब आपको लिख भेजने हैं pankajmukesh@gmail.com ईमेल आइडी पर। हर नए सप्ताह में पिछले सप्ताह के विजेताओं/मुकेश भक्तों का नाम घोषित किये जाएगें और ५० अंकों (सप्ताह) के बाद 'महा-मुकेश भक्त' भी चुना जाएगा। आप सब इस स्तंभ में हिस्सा लेते रहिएगा, चाहे जवाब मालूम हो या न हो, कम से कम कोशिश तो आप ज़रूर कर सकते हैं, और यही एक सच्चे खिलाड़ी और मुकेश भक्त की असली पहचान है। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तंभ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए अनुमति दीजिए पंकज मुकेश  को, नमस्कार!  

महत्वपूर्ण सूचना :-


१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।
२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।
३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली # 5 " अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।
४. आपका ईमेल हमें गुरूवार 21 नवम्बर शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और 
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।

Friday 8 November 2013


'मुकेश पहेली' के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार। दोस्तों दीपावली विशेष अंक में पूछे गए प्रश्न १ ने हमारे दोनों धुरंधर  प्रतियोगियों को थोडा परेशान कर दिया, जैसा कि मैंने धुरंधर कहा, तो बात बिलकुल साफ़ है कि इन दोनों खिलाडियों के पास प्रतिभा अटूट है मगर गीतों के संस्करण से जुड़े प्रश्न ने शायद भ्रमित कर दिया और दिल्ली के प्रदीप जी ने तो यहाँ तक की, आजतक के सारे तमिल और तेलुगु भाषा में बनें इन गीतों के संसकरण को भी लिख भेजा, मगर मैंने सिर्फ इतना ही पुछा था कि संस्कार का प्रकार क्या है। हम अपने दोनों प्रतिभागियों प्रदीप जी और प्रकाश जी के मेहनत को सम्मान करते हुवे धन्यवाद देते हैं।  आज की पहेली के लिए सबसे बड़ा हिंट ये है कि सवाल पिछले दो सप्ताह में याद किये गए फ़िल्मी हस्तियों पर है जिनका पुण्य तिथि या जन्म दिन मनाया गया। तो चलिए तैयार हो जाइए आज की 'मुकेश पहेली' के लिए जो केन्द्रित है मुकेश के गाये गीतों पर।

प्रश्न १. इक ऐसा अभिनेता जिसके लिए मुकेश जी ने भी अपनी आवाज़ दी और उनका वास्तविक नाम कुछ और है और फ़िल्मी दुनिया में वो हर तरह के भूमिकाओं के लिए हर तरह कि "कोशिश" की है और यहाँ तक कि एक ही फ़िल्म में सात अलग भूमिकाओं में नज़र आये और एक बार तो मूक-बधीर का किरदार निभाने की अच्छी कोशिश की। हम जब भी इस अभिनेता को मुकेश जी के साथ याद करते हैं तो बरबस ही सबसे पहला गाना याद आता है, जिसको परदे पर देखते समय मुकेश और राजकपूर का गाना याद आता है और दोनों गीतों में अभिनेता या तो बैलगाड़ी या घोड़ागाड़ी चलाता है. पूछे गये गाने की धुन एक तालाब के किनारे बैठकर संगीतकार और गीतकार नें मुकेश जी के साथ बनाई थी। दोनों गाने श्वेत और श्याम फ़िल्म से हैं जो ६० के दसक में प्रदर्शित हुई। आपको बताना है कि हम किस अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं ? और उनका वास्तविक नाम, उन पर फिल्माया गाना तथा फ़िल्म का नाम जो राजकपूर के इक गीत से तुलना की गयी थी। राज साहब पर फिल्माया गाना भी बताना है।  (पूरे ५ अंक ). 
प्रश्न २. एक ऐसे संगीत कार जोड़ी के अभिन्न अंग जिनके मृत्यु के पश्चात् उनके साथी फ़िल्म संगीत में वो कमाल नहीं कर पाये जिनके लिए उनकी जोड़ी मशहूर थी। ये संगीत कार कुछ फिल्मों में परदे पर नज़र भी आए हैं और मुकेश जी ने उनके अभिनीत एक फ़िल्म में एक गाना भी गाया था, जिसका प्रिंट कॉपीराइट मामले की वजह से जला दिया गया था । इस संगीतकार जोड़ी में दोनों का नाम हिन्दू धर्मं में दो भगवानों के नाम से मेल खाता है। आपको बताना है कि हम किस संगीतकार जोड़ी की बात कर रहे हैं ? और संगीतकार-अभिनेता (जोड़ी के दुसरे सदस्य) कौन हैं ? मुकेश जी का कौनसा गीत उनपर फिल्माया गया था ? (कुल ३ अंक)
प्रश्न ३. एक अभिनेता जो आमतौर पर राजा-महाराजाओं के किरदार को निभाने में दक्ष माने जाते हैं । मुकेश जी का गाया एक गीत जो उनपर ही फिल्माया गाया था, जिसका संगीत प्रश्न २ में पूछे गए संगीतकार जोड़ी नें तैयार किया और अब फ़िल्म से हटा लिया गया है मगर इसी गीत का महिला संस्करण (लाता जी का) आज भी सुनाई/दिखाई देता है । इनका देहांत २००१ में हुवा और ये हिंदी के अलावा बंगाली फिल्मों में भी खूब नाम कमाए हैं। आपको बताना है अभिनेता का नाम और मुकेश जी का गाया गाना जो प्रश्न में निहित है।  (कुल २ अंक)  
 

मुकेश पहेली-३ का सही जवाब

 
प्रश्न १. फ़िल्म का नाम - नज़राना (1961), गाना : मेले हैं चिरागों के, रंगीन दिवाली है, महका हुआ गुलशन है, हँसता हुआ माली है. गायिका - लता मंगेशकर, संस्करण=हैप्पी 

गाना : एक वो भी दीवाली थी, एक ये भी दीवाली है, उजड़ा हुआ गुलशन है, रोता हुआ माली है,  गायक - मुकेश, संस्करण=सैड 
प्रश्न २.  गाना -प्यार का बंधन खून का रिश्ता छूटे से न छूटे, दिल से दिल की डोर बंधी जो टूटे से न टूटे
दो त्यौहार - दिवाली और रक्षाबंधन
फ़िल्म - खेल खिलाड़ी का (1977)
गीतकार - राजेन्द्र कृष्ण
फ़िल्म निर्देशक -  अर्जुन हिंगोरानी

मुकेश पहेली-३ के विजेताओं के प्राप्तांक -

१. प्रदीप शर्मा, दिल्ली -१० अंक
२. प्रकाश गोविन्द, लखनऊ- १० अंक
प्रदीप शर्मा और प्रकाश गोविन्द जी को बहुत बहुत बधाई

सम्मिलित स्कोर कार्ड 
प्रतिभागी   पहेली #         १          २      ३        ४      ५    ६     ७    ८    ९   १०          कुल
प्रदीप शर्मा                      १०        १०     १०                                                               ३० 
प्रकाश गोविन्द                १०       ०       १०                                                               २० 
कैलाश अग्रवाल               ३        ०        ०                                                                  ३  
मित्रों आप सब आज से भी इस पहेली में हिस्सा ले सकते हैं। हर सप्ताह, सवाल केवल १० अंकों के होंगे चाहे सवालों की संख्या कम से कम २ हो या अधिक से अधिक १०।  

जैसा कि अब तक आप समझ ही चुके होंगे इस प्रतियोगिता को, फिर भी अपने सभी नये दोस्तों के लिए बता दूँ , कि इसमें हर सप्ताह हम गायक मुकेश से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब आपको लिख भेजने हैं pankajmukesh@gmail.com ईमेल आइडी पर। हर नए सप्ताह में पिछले सप्ताह के विजेताओं/मुकेश भक्तों का नाम घोषित किये जाएगें और ५० अंकों (सप्ताह) के बाद 'महा-मुकेश भक्त' भी चुना जाएगा। आप सब इस स्तंभ में हिस्सा लेते रहिएगा, चाहे जवाब मालूम हो या न हो, कम से कम कोशिश तो आप ज़रूर कर सकते हैं, और यही एक सच्चे खिलाड़ी और मुकेश भक्त की असली पहचान है। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तंभ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए अनुमति दीजिए पंकज मुकेश  को, नमस्कार!  

महत्वपूर्ण सूचना :-


१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।
२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।
३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली # 1" अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।
४. आपका ईमेल हमें गुरूवार २४ अक्टूबर शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और 
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।
 

Sunday 3 November 2013


 'मुकेश पहेली' के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार, तथा ज्योति पर्व दीपावली पर हम सब और मुकेश परिवार की  तरफ़ से आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। यह पवित्र प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सफलता, सम्पन्नता और शान्ति के लौ को प्रज्वलित करे, और आपके जीवन के हर अंधकार को मिटाये, ऐसी हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। साथ ही यह कामना करते हैं कि समाज को कुप्रथाओं और उग्रवाद के अंधकार से मुक्ति मिले, तथा ज्ञान से, परिश्रम से, और सच्चाई की राह पर चल कर हम सब इस धरती को स्वर्ग बनायें। 

दोस्तों, आप सभी की तरह हमें 
भी अपने व्यस्त जीवन में बड़े लम्बे समय के बाद इस पर्व के मौके पर घर जाने और अपने प्रियजनों के साथ दीपावली मानाने का मौका मिला, जिसके कारण 'मुकेश पहेली' अपने नियत समय पर प्रकाशित नहीं हो सका, जिसका हमें खेद है। दोस्तों मैं जानता हूँ कि आज तो आपके पास बिल्कुल भी समय नहीं होगा पहेली को सुलझाने का। और न ही हम आप पर कोई दबाव डालेंगे; पर सोमवार से लेकर शुक्रवार तक का समय भी काफ़ी है आज की पहेली को सुलझाने के लिए। तो तैयार हो जाइए आज की 'मुकेश पहेली' के लिए जो केन्द्रित है दीपावली पर केन्द्रित गीतों पर।

प्रश्न १. एक फ़िल्म में एक नहीं बल्कि दो-दो दीपावली गीत थे। एक मुकेश का गाया हुवा तो दूसरा लता मंगेशकर का, और यह फ़िल्म किसी तेलुगू फ़िल्म का रीमेक थी और दोनों संसकरण के निर्देशक थे सी. वी. श्रीधर। आपको बताना है उस फ़िल्म का नाम दोनों गीतों को और गीतों के संस्करण को (महिला-पुरुष संस्करण को छोड़ कर )। (१+२+२=५ अंक)
प्रश्न २.  एक फ़िल्म में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन छोटे-छोटे मुकेश-लता के युगल संस्करण गीत हैं और पूरे फ़िल्म में बार बार पृष्ठ-संगीत के रूप में सुनाई देते रहे हैं। उस गीत के एक संस्करण में दो-दो त्योहारों का ज़िक्र हुवा है और उसमें एक त्यौहार दीपावली है । आपको बताना है उस गीत को, गीत में जिक्र हुवे दुसरे त्यौहार को, फ़िल्म का नाम, गीतकार का नाम और फ़िल्म निर्देशक का नाम। (कुल ५ अंक )
हिंट-निर्देशक का नाम का एक शब्द महाभारत के एक मुख्य पात्रों में से एक पात्र से मेल खाता है। और दोनों प्रश्नों के गीतकार एक ही हैं। गीतकार के नाम का एक शब्द जहां महाभारत के एक मुख्य पात्रों में से एक पात्र से मेल खाता है, तो वहीं दूसरा, हिंदी फ़िल्म जगत के दो कलाकारों के नाम से मेल खाता है (जिसमें एक हास्य कलाकार के रूप में ज्यादा प्रशिद्ध हैं और राज कपूर के संबंधी हैं)।  

मुकेश पहेली-२  के सही जवाब -
प्रश्न १. मुकेश और मन्ना डे में फिल्म जगत की एक और विधा (संगीत निर्देशन) दोनों में सामान थी, पहले मन्ना दा ने मुकेश का मार्गदर्शन किया (फ़िल्म चमकी-१९५२ में) फिर आगे चल कर मुकेश जी ने भी उनका मार्गदर्शन किया (फ़िल्म अनुराग -१९५६  में)। 
प्रश्न २. जब गायकी की दुनिया में दो उस्ताद (मुकेश-मन्ना दा) आमने सामने हो और दोनों में टक्कर नंबर १ या दस में दस नंबर पाने वाले की हो। ऐसे में इस तानाकशी को ख़तम करने और दोनों को बराबर सिद्ध करने के लिए मैं गाना सुझाउंगा- न तुम हो यार आलू न हम है यार गोभी, तुम भी यार धोबि… (दस नम्बरी )
प्रश्न ३. बातें, खिड़की, आजकल, इश्क, नज़रें, आदमी, खड़े, गली, खामोश, आसमान से बनाने वाला गाना -
कैसे जालिम से पड़ गया पाला, बिना मौत हमें मार डाला।  
kaise zalim ho kaise zalim
kaise zalim se pad gaya pala re
bina maut mujhe mar dala re
are re kaise zalim se pad gaya pala re
bina mot mujhe mar dala re
haye re bina mot mujhe mar dala re

khade khidki me hai wo badi shan se
badi shan se badi shan se
khade khidki me hai wo badi shan se
bate karte hai wo aasman se
kis ada se dupatta sambhala 
haye mere dil pe chala ek hai bhala re
bina mot mujhe mar dala re
are re kaise zalim se pad gaya pala re
bina mot mujhe mar dala re

bade khamosh hai aajkal wo
aajkal wo aajkal wo 
bade khamosh hai aajkal wo
dekho kitne gaye hai badal wo
aeji dekho kitne gaye hai badal wo
jhuki nazre labo pe ek tala
haye jhuki nazre labo pe ek tala re
bina mot mujhe mar dala re
are re kaise zalim se pad gaya pala re
bina mot mujhe mar dala re

hum bhi aadmi kabhi the bade kam ke 
bade kam ke bade kam ke
hum bhi aadmi kabhi the bade kam ke 
ab khade hai gali me dil tham ke 
ab khade hai gali me dil tham ke 
mera ishq ne nikala diwala
aeji dekho kaisa hua ye ghotala re
bina mot mujhe mar dala re
are re kaise zalim se pad gaya pala re
bina mot mujhe mar dala re
haye re bina mot mujhe mar dala re 
 प्रश्न ४. अगर मन्ना डे गाते और मुकेश उनकी आवाज़ पर अभिनय करते तो कितना अच्छा होता। हम सब संगीत प्रेमी बड़े अनुराग से इन दो कलाकारों को एक साथ देख और सुन पाते।  मगर ऐसा (दोनों का मेल) हो न सका।
गीत  है- Ho Saka Do Dilon Ka Na Mel Re-फ़िल्म अनुराग, गायक मन्ना डे, संगीतकार मुकेश, गीत- इन्दीवर 
प्रश्न ५. मुहावरे और लोकोक्तियाँ भरे मुकेश का गीत- Besarmi se shram na kar hera feri se mat dar,
ek (१) patte ki bat kahe hum 
(२) jiska juta usi ka sar. 
(३) jhuthe ka to hai bolbala
sacha dar dar thokar khaye 
 
प्रश्न ६. दिल का हाल सुने दिल वाला- श्री ४२० । 
प्रश्न ७. गीत-ये कौन है ये कौन है जो बेसहारा है – मैं सुंदर हूँ। सह-गायक (मुकेश) और गायिका ( भोसले)

मुकेश पहेली-१ के विजेताओं के प्राप्तांक -

१. प्रदीप शर्मा, दिल्ली -१० अंक
प्रदीप शर्मा जी को बहुत बहुत बधाई

सम्मिलित स्कोर कार्ड 
प्रतिभागी       पहेली #     १                      २                      ३              ४            कुल
प्रदीप शर्मा                      १०                   १०                                                    २० 
प्रकाश गोविन्द                १०                   ०                                                      १० 
कैलाश अग्रवाल               ३                     ०                                                      ३  
मित्रों लगता है पिछले सप्ताह पूछे गए सवाल कुछ ज्यादा कठिन हो गए थे, जिसके वजह से केवल एक ही मुकेश प्रेमी ने अपने जवाब भेज पाये।  या फिर प्रदीप शर्मा जी के आगे सभी लोग हार मान लिए। दोस्तों ऐसा नहीं है यहाँ हर कोई एक से बढ़कर एक है, इसी बात को ध्यान में रख कर ही तो मुकेश पहेली की सुरुवात की गयी है। या फिर ये भी हो सकता है की हमारा ये स्तम्भ अभी बिलकुल नया है जिसके वजह से हमारे बहुत से दोस्त और मुकेश प्रेमीजन इस सूचना से अनभिज्ञ रह गए।  खैर अभी भी कोई देरी नहीं हुई है, आप सब आज से भी इस पहेली में हिस्सा ले सकते हैं। हर सप्ताह, सवाल केवल १० अंकों के होंगे चाहे सवालों की संख्या कम से कम २ हो या अधिक से अधिक १०।  

जैसा कि अब तक आप समझ ही चुके होंगे इस प्रतियोगिता को, फिर भी अपने सभी नये दोस्तों के लिए बता दूँ , कि इसमें हर सप्ताह हम गायक मुकेश से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब आपको लिख भेजने हैं pankajmukesh@gmail.com ईमेल आइडी पर। हर नए सप्ताह में पिछले सप्ताह के विजेताओं/मुकेश भक्तों का नाम घोषित किये जाएगें और ५० अंकों (सप्ताह) के बाद 'महा-मुकेश भक्त' भी चुना जाएगा। आप सब इस स्तंभ में हिस्सा लेते रहिएगा, चाहे जवाब मालूम हो या न हो, कम से कम कोशिश तो आप ज़रूर कर सकते हैं, और यही एक सच्चे खिलाड़ी और मुकेश भक्त की असली पहचान है। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तंभ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए अनुमति दीजिए पंकज मुकेश  को, नमस्कार!  

महत्वपूर्ण सूचना :-


१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।
२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।
३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली # 1" अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।
४. आपका ईमेल हमें गुरूवार २४ अक्टूबर शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और 
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।

Friday 1 November 2013

Dear Friends!!
I wish you a very happy Deepawali in advance.
I am going to start my journey to my home town Varanasi and Agra (Parents-in-laws) places.
In this regard, i would like to inform you that the well scheduled column MUKESH PAHELI #3 will be posted on Sunday afternoon, since i will be in train for two days. Sorry for delay and wish you a very happy and cheerful Deepawali!!!
regards,