Sunday 3 November 2013


 'मुकेश पहेली' के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार, तथा ज्योति पर्व दीपावली पर हम सब और मुकेश परिवार की  तरफ़ से आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। यह पवित्र प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सफलता, सम्पन्नता और शान्ति के लौ को प्रज्वलित करे, और आपके जीवन के हर अंधकार को मिटाये, ऐसी हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। साथ ही यह कामना करते हैं कि समाज को कुप्रथाओं और उग्रवाद के अंधकार से मुक्ति मिले, तथा ज्ञान से, परिश्रम से, और सच्चाई की राह पर चल कर हम सब इस धरती को स्वर्ग बनायें। 

दोस्तों, आप सभी की तरह हमें 
भी अपने व्यस्त जीवन में बड़े लम्बे समय के बाद इस पर्व के मौके पर घर जाने और अपने प्रियजनों के साथ दीपावली मानाने का मौका मिला, जिसके कारण 'मुकेश पहेली' अपने नियत समय पर प्रकाशित नहीं हो सका, जिसका हमें खेद है। दोस्तों मैं जानता हूँ कि आज तो आपके पास बिल्कुल भी समय नहीं होगा पहेली को सुलझाने का। और न ही हम आप पर कोई दबाव डालेंगे; पर सोमवार से लेकर शुक्रवार तक का समय भी काफ़ी है आज की पहेली को सुलझाने के लिए। तो तैयार हो जाइए आज की 'मुकेश पहेली' के लिए जो केन्द्रित है दीपावली पर केन्द्रित गीतों पर।

प्रश्न १. एक फ़िल्म में एक नहीं बल्कि दो-दो दीपावली गीत थे। एक मुकेश का गाया हुवा तो दूसरा लता मंगेशकर का, और यह फ़िल्म किसी तेलुगू फ़िल्म का रीमेक थी और दोनों संसकरण के निर्देशक थे सी. वी. श्रीधर। आपको बताना है उस फ़िल्म का नाम दोनों गीतों को और गीतों के संस्करण को (महिला-पुरुष संस्करण को छोड़ कर )। (१+२+२=५ अंक)
प्रश्न २.  एक फ़िल्म में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन छोटे-छोटे मुकेश-लता के युगल संस्करण गीत हैं और पूरे फ़िल्म में बार बार पृष्ठ-संगीत के रूप में सुनाई देते रहे हैं। उस गीत के एक संस्करण में दो-दो त्योहारों का ज़िक्र हुवा है और उसमें एक त्यौहार दीपावली है । आपको बताना है उस गीत को, गीत में जिक्र हुवे दुसरे त्यौहार को, फ़िल्म का नाम, गीतकार का नाम और फ़िल्म निर्देशक का नाम। (कुल ५ अंक )
हिंट-निर्देशक का नाम का एक शब्द महाभारत के एक मुख्य पात्रों में से एक पात्र से मेल खाता है। और दोनों प्रश्नों के गीतकार एक ही हैं। गीतकार के नाम का एक शब्द जहां महाभारत के एक मुख्य पात्रों में से एक पात्र से मेल खाता है, तो वहीं दूसरा, हिंदी फ़िल्म जगत के दो कलाकारों के नाम से मेल खाता है (जिसमें एक हास्य कलाकार के रूप में ज्यादा प्रशिद्ध हैं और राज कपूर के संबंधी हैं)।  

मुकेश पहेली-२  के सही जवाब -
प्रश्न १. मुकेश और मन्ना डे में फिल्म जगत की एक और विधा (संगीत निर्देशन) दोनों में सामान थी, पहले मन्ना दा ने मुकेश का मार्गदर्शन किया (फ़िल्म चमकी-१९५२ में) फिर आगे चल कर मुकेश जी ने भी उनका मार्गदर्शन किया (फ़िल्म अनुराग -१९५६  में)। 
प्रश्न २. जब गायकी की दुनिया में दो उस्ताद (मुकेश-मन्ना दा) आमने सामने हो और दोनों में टक्कर नंबर १ या दस में दस नंबर पाने वाले की हो। ऐसे में इस तानाकशी को ख़तम करने और दोनों को बराबर सिद्ध करने के लिए मैं गाना सुझाउंगा- न तुम हो यार आलू न हम है यार गोभी, तुम भी यार धोबि… (दस नम्बरी )
प्रश्न ३. बातें, खिड़की, आजकल, इश्क, नज़रें, आदमी, खड़े, गली, खामोश, आसमान से बनाने वाला गाना -
कैसे जालिम से पड़ गया पाला, बिना मौत हमें मार डाला।  
kaise zalim ho kaise zalim
kaise zalim se pad gaya pala re
bina maut mujhe mar dala re
are re kaise zalim se pad gaya pala re
bina mot mujhe mar dala re
haye re bina mot mujhe mar dala re

khade khidki me hai wo badi shan se
badi shan se badi shan se
khade khidki me hai wo badi shan se
bate karte hai wo aasman se
kis ada se dupatta sambhala 
haye mere dil pe chala ek hai bhala re
bina mot mujhe mar dala re
are re kaise zalim se pad gaya pala re
bina mot mujhe mar dala re

bade khamosh hai aajkal wo
aajkal wo aajkal wo 
bade khamosh hai aajkal wo
dekho kitne gaye hai badal wo
aeji dekho kitne gaye hai badal wo
jhuki nazre labo pe ek tala
haye jhuki nazre labo pe ek tala re
bina mot mujhe mar dala re
are re kaise zalim se pad gaya pala re
bina mot mujhe mar dala re

hum bhi aadmi kabhi the bade kam ke 
bade kam ke bade kam ke
hum bhi aadmi kabhi the bade kam ke 
ab khade hai gali me dil tham ke 
ab khade hai gali me dil tham ke 
mera ishq ne nikala diwala
aeji dekho kaisa hua ye ghotala re
bina mot mujhe mar dala re
are re kaise zalim se pad gaya pala re
bina mot mujhe mar dala re
haye re bina mot mujhe mar dala re 
 प्रश्न ४. अगर मन्ना डे गाते और मुकेश उनकी आवाज़ पर अभिनय करते तो कितना अच्छा होता। हम सब संगीत प्रेमी बड़े अनुराग से इन दो कलाकारों को एक साथ देख और सुन पाते।  मगर ऐसा (दोनों का मेल) हो न सका।
गीत  है- Ho Saka Do Dilon Ka Na Mel Re-फ़िल्म अनुराग, गायक मन्ना डे, संगीतकार मुकेश, गीत- इन्दीवर 
प्रश्न ५. मुहावरे और लोकोक्तियाँ भरे मुकेश का गीत- Besarmi se shram na kar hera feri se mat dar,
ek (१) patte ki bat kahe hum 
(२) jiska juta usi ka sar. 
(३) jhuthe ka to hai bolbala
sacha dar dar thokar khaye 
 
प्रश्न ६. दिल का हाल सुने दिल वाला- श्री ४२० । 
प्रश्न ७. गीत-ये कौन है ये कौन है जो बेसहारा है – मैं सुंदर हूँ। सह-गायक (मुकेश) और गायिका ( भोसले)

मुकेश पहेली-१ के विजेताओं के प्राप्तांक -

१. प्रदीप शर्मा, दिल्ली -१० अंक
प्रदीप शर्मा जी को बहुत बहुत बधाई

सम्मिलित स्कोर कार्ड 
प्रतिभागी       पहेली #     १                      २                      ३              ४            कुल
प्रदीप शर्मा                      १०                   १०                                                    २० 
प्रकाश गोविन्द                १०                   ०                                                      १० 
कैलाश अग्रवाल               ३                     ०                                                      ३  
मित्रों लगता है पिछले सप्ताह पूछे गए सवाल कुछ ज्यादा कठिन हो गए थे, जिसके वजह से केवल एक ही मुकेश प्रेमी ने अपने जवाब भेज पाये।  या फिर प्रदीप शर्मा जी के आगे सभी लोग हार मान लिए। दोस्तों ऐसा नहीं है यहाँ हर कोई एक से बढ़कर एक है, इसी बात को ध्यान में रख कर ही तो मुकेश पहेली की सुरुवात की गयी है। या फिर ये भी हो सकता है की हमारा ये स्तम्भ अभी बिलकुल नया है जिसके वजह से हमारे बहुत से दोस्त और मुकेश प्रेमीजन इस सूचना से अनभिज्ञ रह गए।  खैर अभी भी कोई देरी नहीं हुई है, आप सब आज से भी इस पहेली में हिस्सा ले सकते हैं। हर सप्ताह, सवाल केवल १० अंकों के होंगे चाहे सवालों की संख्या कम से कम २ हो या अधिक से अधिक १०।  

जैसा कि अब तक आप समझ ही चुके होंगे इस प्रतियोगिता को, फिर भी अपने सभी नये दोस्तों के लिए बता दूँ , कि इसमें हर सप्ताह हम गायक मुकेश से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब आपको लिख भेजने हैं pankajmukesh@gmail.com ईमेल आइडी पर। हर नए सप्ताह में पिछले सप्ताह के विजेताओं/मुकेश भक्तों का नाम घोषित किये जाएगें और ५० अंकों (सप्ताह) के बाद 'महा-मुकेश भक्त' भी चुना जाएगा। आप सब इस स्तंभ में हिस्सा लेते रहिएगा, चाहे जवाब मालूम हो या न हो, कम से कम कोशिश तो आप ज़रूर कर सकते हैं, और यही एक सच्चे खिलाड़ी और मुकेश भक्त की असली पहचान है। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तंभ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए अनुमति दीजिए पंकज मुकेश  को, नमस्कार!  

महत्वपूर्ण सूचना :-


१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।
२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।
३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली # 1" अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।
४. आपका ईमेल हमें गुरूवार २४ अक्टूबर शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और 
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।

2 comments:

  1. मैं पिछली बार अपने जवाब भेजना ही भूल गया :-)
    -
    अभी जब आपके रिजल्ट में अपना नाम नदारद पाकर अपना जीमेल ड्राफ्ट चेक किया तो गलती मालुम चली !
    खैर
    मैं सवाल नंबर तीन को नहीं हल कर पाया था !
    -
    प्रदीप शर्मा जी को बहुत बहुत बधाई

    ReplyDelete
  2. Prakash ji, aap apne answers phir bhi bhej dijiye, samay to nikal gaya, magar ek yaad ke roop mein hum use zaroor sanjoy kar rakhenge!!!!Pradeep sharma ji bade mukesh fans ki shreni mein bahut upar ke aane wale khiladi hain unhein chhoo pana aap jaise pratibhagi ke liye garv ki baat thi, magar durbhagya se aisa punah nahin huwa koi baat nahin. is baar aap apna jauhar dikha sakte hain!!!
    dhnyawaad!!!

    ReplyDelete