Saturday 8 February 2014

मुकेश पहेली-१६ 
सबको राम राम राम !!!

मुकेश पहेली" के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार। दोस्तों, आजकल हर इंसान अपने निजी ज़िन्दगी में काफी व्यस्त सा हो गया है, नया कुछ सोचने और करने का समय ही नहीं मिल पाता।और जीवन का सफ़र बिना साथियों के नहीं कटता। ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुवा और मुकेश पहेली के प्रतियोगियों के साथ भी, अब देखिये न इस पहेली के पहली/सुरुवाती कड़ी में लोगों ने कितने उत्साह से भाग लिया, फिर कड़ी-दर-कड़ी, लोगों का प्यार बढता गया, और फिर अचानक गिरता गया। आज हमारे साथ एक मात्र प्रतियोगी बने हुवे हैं, प्रकाश गोविन्द जी, जो राज कपूर जैसी दोस्ती हम सबके साथ निभा रहे है। हम सब उनके बहुत आभारी हैं। धन्यवाद। मुझे काफी दुःख हो रहा है ये कहते हुवे कि हम कुछ समय के लिए इस पहेली को यहीं विराम दे रहे हैं। कुछ समय के बाद,जब हमें पहले जैसे कम से कम ४-५ प्रतिभागी मिल जायेंगे तो हम फिर से आगे बढ़ेंगे। तो चलिए सुरु करते हैं आज की पहेली, जो आधारित है कुछ मिले जुले मुकेश के गीतों पर।

प्रश्न १.  एक ऐसा गीत जिसका मुखड़ा लिखा प्रेम धवन ने और पूरा किया मजरूह सुल्तानपुरी ने। आपको पहचान है गीत, फ़िल्म और संगीतकार को (१.५ अंक) 

प्रश्न २. एक ऐसा गीत जिसका मुखड़ा लिखा पिता ने और पूरा किया बेटे ने। आपको पहचान है गीत, फ़िल्म और संगीतकार को (१.५ अंक) 

 प्रश्न ३. कुछ ऐसे फिल्मों के नाम हैं जो एक ही शीर्षक से कई बार प्रदर्शित हुईं, और मज़े की बात ये है कि गायक मुकेश ने उन दोनों फिल्मों में गीत गाये। क्या आप हमें ऐसे ७ जुड़वा फिल्मों के नाम, प्रदर्शन का साल और संगीतकार के नाम के साथ बता सकते हैं ?(७ अंक) 

मुकेश पहेली-१५ के जवाब

प्रश्न १.  शास्त्री, अब्दुल हमीद, लक्ष्मीबाई, भूपेंद्र सिंह, भगत सिंघ (२ अंक)

Song - Hindu Ki Nahin Hai Kisi Muslim Ki Nahin Hai
Hai Hind Jiska Naam Shaeedon ki Zameen Hai
Hum Ek Hain, Hum Ek Hain 

Film : Hum Ek Hain (1969)
Music : Usha Khanna    
Lyricist : Indeevar    
==============================================
प्रश्न २. पूजा, सदियों, चीज़, लालच, देश। (२ अंक)
Song - Hotho pe sachchai rahti hai jaha dil me safai rahti hai
ham us desh ke vasi hai
ham us desh ke vasi hai jis desh me ganga bahti hai

Film : Jis Desh Men Ganga Behti Hai (1961)        
Music : Shankar Jaikishan
Lyricist : Shailendra    
==============================================
 प्रश्न ३. रुख, सोना, मंज़िल, मोती, जगत,। (२ अंक)
Song - Chhodo kal ki baate, kal ki baat puraani
nae daur me likhege, mil kar na_i kahaani
ham hidustaani,  ham hidustaani

Film : Hum Hindustani (1961)
Music : Usha Khanna
Lyricist : Prem Dhawan
===============================================
प्रश्न ४. आज, रानी, आन, शिवाजी, जान। (२ अंक)
Song - O mera rang de basanti chola mera rang de
o mera rang de basanti chola oye rang de basanti chola
Film : Shaheed (1965)
Music : Prem Dhawan
Lyricist : Prem Dhawan
===============================================
प्रश्न ५. आज़ाद, भगत सिंह, तिलक, गांधी, नेहरु। (२ अंक)
Song - Sikadar bhi aaye kaladar bhi aaye
na ko_i rahaa hai na ko_i rahegaa
hai tere jaane ki baari videshi
ye desh aazaad ho ke rahegaa
meraa desh aazaad ho ke rahegaa
na koi raha hai

Film : Johar Mehmood In Goa (1965)
Music : Kalyanji Anandji
Lyricist : Qamar Jalalabadi

मुकेश पहेली-१५  के विजेता 

प्रकाश गोविन्द, लखनऊ- १० अंक

प्रकाश गोविन्द को बहुत-बहुत बधाई !!!!

सम्मिलित स्कोर कार्ड 

प्रतिभागी   पहेली #      ११       १ २     १ ३      १ ४     १ ५     १ ६     १ ७      १ ८     १ ९       २ ०    कुल
प्रकाश गोविन्द            १०        १०      १०        १०      १०                                                               ५० 

कैलाश अग्रवाल           १०        ९         १०       -        -                                                                 २९   
पहले सेगमेंट के विजेता-
१. प्रदीप शर्मा जी (प्रथम स्थान-३ अंक),
२. प्रकाश गोविन्द जी (द्वितीय स्थान-२ अंक
३. कैलाश अगरवाल जी (तृतीय स्थान-१ अंक)।


महत्वपूर्ण सूचना :-

१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।
२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।
३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली   #१६ " अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।
४. आपका ईमेल हमें अगले शुक्रवार  शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।

Saturday 1 February 2014

मुकेश पहेली-xx  

व्यक्तिगत व्यस्तता के चलते आज का नियत मुकेश पहेली प्रस्तुत नहीं हो पा रहा है। अतः अगले सप्ताह रविवार को सुबह १० बजे इसकी प्रस्तुति होगी। असुविधा के लिए खेद है।