Thursday 24 October 2013

दिवंगत आत्मा मन्ना डे को श्रधान्जली स्वरुप-
मन्ना डे के कुछ अंतिम क्षण-अनहोनी बात थी हो गई है।
दोस्तों नमस्कार।  आज पूरे भारत वर्ष में बहुचर्चित पार्श्वगायक मन्ना डा के स्वर्गवास की खबर बच्चे-बचे की जुबान पर है।  हर किसी को उनके जाने का दुःख है।  मैं पंकज मुकेश बैंगलोर निवासी होने के नाते मुझे ये सौभाग्य प्राप्त हुवा कि उनके अंतिम दर्शन कर सकूं। आज जो कुछ मेरे सामने घटित हुवा उसको मैंने अपने कैमरे में कैद कर आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूँ।  जब मैं दोपहर २ बजे उनके निवास स्थान (कल्याण नगर, बैंगलोर) के समीप शवदाहगृह (HEBBAL CREMATORIUM, बैंगलोर) पहुंचा तो पाया मानो किसी साधारण मानव का अंतिम संस्कार हो रहा हो।  कहीं कोई इंसान जो फिल्म जगत या संगीत की दुनिया से ताल्लुक रखता हो मौजूद नहीं था। अगर मुख्य द्वार पर लगी मन्ना डा की तसवीरें नहीं होती तो मैं भी शायद भ्रमित हो जाता कि कहीं गलत जगह तो नहीं आ गए। मैंने अपनी जिंदगी में और हाँ मेरी धरमपत्नी अंजू पंकज और बेटा पुलकित पंकज मुकेश भी अपनी जिंदगी में पहली बार किसी की अंतिम संस्कार अपनी आँखों से देखी तो वो है मन्ना दा की।
आज २४ अक्टूबर २०१३ को शवदाहगृह (HEBBAL CREMATORIUM, बैंगलोर) के मुख्य द्वार का दृष्य कुछ ऐसा था।










मुख्य द्वार पर खड़े मेरी पत्नी अंजू और पुत्र पुलकित। 












मन्ना डा के प्रसंशक उनका ही गाया गीत गाते उन्हें श्रधांजलि देते हुवे (उनके चने वाले बहुत ही नाखुश हुवे संगीत/फ़िल्मी और राजनीतिक दुनिया के इस तरह की उपेक्षित व्यवहार पर ।



मन्ना दा का पार्थीव शरीर-अंतिम संस्कार के रस्मों के कुछ मिनट पहले।  (भाग १)





मन्ना दा का पार्थीव शरीर-अंतिम संस्कार के रस्मों के कुछ मिनट पहले।  (भाग २)


  मन्ना दा के छोटी बेटी सुरोमा (रामा) से बात-चीत के दौरान मेरे बेटे पुलकित को गोद में लिए हुवे।






मन्ना दा के छोटी बेटी सुरोमा (रामा) और दामाद से बटी करते मीडिया के लोग।

















ईश्वर इस महान आत्मा को शांति प्रदान करे। शरीर मरा करती है संगीत मगर अमर है।  उनकी आवाज़ उनका संगीत सदियों तक जिंदा रहेगी।
ज़िन्दगी कैसी है पहेली।  कभी तो हंसाये कभी ये रुलाये !!!!!
नमस्कार !!!

4 comments:

  1. मन्ना डे युगों-युगों तक संगीत प्रेमियों की स्मृतियों में जीवित रहेंगे।
    विनम्र श्रद्धांजलि.....

    ReplyDelete
  2. Thanks a lot to you for sharing the photos and videos of Manna Da.

    ReplyDelete
  3. Bahut bahut shukriya PankajMukesh ji. Manna Dey ji sadaa sangeet premiyon ke hriday mein rahenge. Iss mahan gayak ko vinamra shraddhaanjali.

    ReplyDelete
  4. Dhanyawaad doston, aapke amoolyqa tippaniyon ka. Maine bas wahi kiya ho mujhase ho paya, aur manna da ke geeton ne jo mujhmein jaan bhar kar sahas di ye sab karne ki. Bas dukh isi baat ka hai ki koi bhi bahucharchit insaan unke antim darshan mein shareek nahin huwe. manna da ab doobara is dhartee par nahin aayeinge. Ye sab jaante huwe bhi log 2-3 ghante ka samay nahin nikaal paye...
    Hum sabki oar se manna da ko vinamra shradhanjali!!!
    APNI KAHANI CHHOD JA KHUD KI NISHANI CHHOD JA, KAUN KAHE IS OAR, KAL TU AAYE NA AAY! MAUSAM BEETA JAAY!!!

    ReplyDelete