Saturday 25 January 2014

मुकेश पहेली-१५ 

गणतंत्र दिवस विशेष !! मुकेश 

मुकेश पहेली" के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार। दोस्तों, आज कुछ कहने कि जरूरत नहीं कि इस सप्ताह मुकेश पहेली का विषय क्या होगा ? जी हाँ देश भक्ति से भरे मुकेश गीत। आज मुझे एक ही बात याद आ रही है, जब हमारे भारत कुमार (मनोज कुमार) जी "रेड क्रॉस" के लिए चैरिटी शो करवाया , तो अंत में सभी कलाकारों ने अपने पैसे लिए, मगर सिर्फ मुकेश जी ही ऐसे फ़िल्मी कलाकार थे जिन्होंने कहा -पंडित जी "रेड क्रॉस" के लिए कैसे पैसे ? और उन्होंने लेने से इंकार कर दिया।  जी हाँ भारत कुमार (मनोज कुमार) जी की तरह मुकेश जी ने भी बहुत से ऐसे नेक कार्य इस देश के लिए किये हैं, जिनकी चर्चा हम फिर कभी करेंगे।  तो चलिए सुरु करते हैं आज की पहेली, जो आधारित है देश भक्ति से भरे मुकेश के गीतों पर।

आज आपको कुछ शब्द दिए जायेंगे जिनके आधार पर आपको मुकेश का गीत पहचानना है।  याद रहे ये सारे शब्द उस गीत में शामिल होने चाहिए, भले ही शब्द का क्रम कुछ भी हो।

प्रश्न १.  शास्त्री, अब्दुल हमीद, लक्ष्मीबाई, भूपेंद्र सिंह, भगत सिंघ (२ अंक) 


प्रश्न २. पूजा, सदियों, चीज़, लालच, देश। (२ अंक)


 प्रश्न ३. रुख, सोना, मंज़िल, मोती, जगत,। (२ अंक)



प्रश्न ४. आज, रानी, आन, शिवाजी, जान। (२ अंक)



प्रश्न ५. आज़ाद, भगत सिंह, तिलक, गांधी, नेहरु। (२ अंक)

मुकेश पहेली-१४  के जवाब 
Song 1-
Aaya Hai Mujhe Phir Yaad Wo Zaalim 
Guzraa Zamaanaa Bachpan Ka

Film : Devar (1966)
Music : Roshan
==============================
=========
Song 2-
Matwali Naar Thumak Thumak Chali Jaye
in Kadamo Pe Kis Ka Jiya Na Jhuk Jaye

Film : Ek Phool Chaar Kaante (1960)
Music : Shankar Jaikishan
==============================
==========
Song 3-
Ansu Bhari Hain Ye Jeevan Ki Raahen
Koyi Unse Kah De Hamen Bhool Jaayen
Film : Parvarish (1958)
Music : Datta Ram
==============================
==========
Song 4-
Cheen-O-Arab Hamara, Hindostan Hamara
Rahane Ko Ghar Nahi Hai, Sara Jahan Hamara
Film : Phir Subah Hogi (1958)
Music : Khayyam
==============================
===========
Song 5-
Chand Ko Kya Maalum Chahta Hai Use Koyi Chakor
Wo Bechara Door Se Dekhe Kare Na Koyi Shor
Film : Lal Bangla (1966)
Music : Usha Khanna
==============================
============
Song 6-
Hum-Tum Yug Yug Se Ye Geet Milan Ke
Gaate Rahe Hain, Gaate Rahenge

Film : Milan (1967)
Music : Laxmikant-Pyarelal
==============================
=============
Song 7- 
[Non Film Song] Jiyenge Magar Muskura Na Sakenge
Ki Ab Zindagi Men Muhabbat Nahi Hai
Music: Murli Manohar Swarup, Lyricist : Kaif Irfani
============================================
Song 8-
Phir Koyi Muskuraya, Phir Ek Phool Khila
Koyi Bulaye Aur Koyi Aaye Ab Dil Chahe Kya
Film : Apne Huye Paraye (1964)
Music : Shankar Jaikishan
=============================================
Song 9-
Sawan Ka Maheena Pawan Kare Shor
Jiyra Re Jhoome Aise Jaise Ban Ma Nache Mor
Film : Milan (1967)
Music : Laxmikant Pyarelal
==============================
===============
Song 10-
Kushi Ki Wo Raat Aa Gayi Koyi Geet Jagne Do
Gaao Re Jhoom-Jhoom

Film : Dharti Kahe Pukar Ke (1969)
Music : Laxmikant Pyarelal
==============================



इन दस गीतों से भी कहीं ज्यादा आलाप भरे मुकेश गीत हैं, जिनकी सम्पूर्ण सूची हम जल्द ही यहाँ आप सभी से साझा करेंगे।
मुकेश पहेली-१४  के विजेता 

प्रकाश गोविन्द, लखनऊ- १० अंक

प्रकाश गोविन्द को बहुत-बहुत बधाई !!!!

सम्मिलित स्कोर कार्ड 

प्रतिभागी   पहेली #      ११       १ २     १ ३      १ ४     १ ५     १ ६     १ ७      १ ८     १ ९       २ ०    कुल
प्रकाश गोविन्द            १०        १०      १०        १०                                                                          ४० 


कैलाश अग्रवाल           १०        ९         १०       -                                                                           २९   
पहले सेगमेंट के विजेता-
१. प्रदीप शर्मा जी (प्रथम स्थान-३ अंक),
२. प्रकाश गोविन्द जी (द्वितीय स्थान-२ अंक
३. कैलाश अगरवाल जी (तृतीय स्थान-१ अंक)।


मित्रों आप सब आज से भी इस पहेली में हिस्सा ले सकते हैं। हर सप्ताह, सवाल केवल १० अंकों के होंगे चाहे सवालों की संख्या कम से कम १  हो या अधिक से अधिक १०।  हर दस सप्ताह / दस कड़ियों को "सेगमेंट #" का नाम दिया जायेगा, जिसमें सम्मिलित शीर्ष ३ प्रतिभागियों को हम चुनेंगे। सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मिलेंगे ३ अंक, दूसरे स्थान वाले को २ अंक और तीसरे स्थान वाले प्रतिभागी को मिलेंगे १ अंक।  बाकि के कड़ियाँ मुकेश पहेली ११-२० तक इसी तरह चलते रहेंगे और समाप्ति पर वो सेगमेंट २ में शामिल हो जायेंगे। 

जैसा कि अब तक आप समझ ही चुके होंगे इस प्रतियोगिता को, फिर भी अपने सभी नये दोस्तों के लिए बता दूँ , कि इसमें हर सप्ताह हम गायक मुकेश से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब आपको लिख भेजने हैं pankajmukesh@gmail.com ईमेल आइडी पर। हर नए सप्ताह में पिछले सप्ताह के विजेताओं/मुकेश भक्तों का नाम घोषित किये जाएगें और ५० अंकों (सप्ताह) के बाद 'महा-मुकेश भक्त' भी चुना जाएगा। आप सब इस स्तंभ में हिस्सा लेते रहिएगा, चाहे जवाब मालूम हो या न हो, कम से कम कोशिश तो आप ज़रूर कर सकते हैं, और यही एक सच्चे खिलाड़ी और मुकेश भक्त की असली पहचान है। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तंभ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए अनुमति दीजिए पंकज मुकेश  को, नमस्कार!   

महत्वपूर्ण सूचना :-

१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।

२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।

३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली   #१५  " अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।

४. आपका ईमेल हमें अगले शुक्रवार  शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।

 

No comments:

Post a Comment