Friday 13 December 2013

मुकेश पहेली-९ आज १४ दिसम्बर 

मुकेश पहेली-९ 

आज १४ दिसम्बर

मुकेश पहेली" के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार। दोस्तों, आज का दिन हिंदी फ़िल्म जगत के इतिहास में बहुत महत्व रखता है। आज के दिन दो ऐसे कलाकार जो मुकेश जी के बहुत करीब थे उनका जन्म हुवा है या फिर देहांत हुवा है। उनका नाम बताने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, महान मुकेश से जुड़े इन दो महान कलाकारों को भला कोई कैसे भूल सकता है। तो चलिए सुरु करते हैं आज की पहेली, जो आधारित है मुकेश जी के ऐसे गीतों पर जिसमें १४ दिसम्बर से जुड़े दो कलाकारों का योगदान रहा हो। 

प्रश्न १. क्या आप को ऐसे ८ मुकेश गीतों की सूची बना सकते हैं, जिनसे मुकेश जी और १४ दिसंबर से जुड़े दो कलाकारों का मेल हो सके ? (८ अंक)

प्रश्न २. मुकेश जी का गाया एक ऐसा गाना, जिसकी रिकॉर्डिंग सुन कर फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक ने खुश हो कर मुकेश जी के घर एक ट्रक फूल, चिट्ठी के साथ भेजवाए थे। क्या आप उस गीत को पहचान सकते हैं ? और हाँ ! उस निर्माता-निर्देशक के नाम के साथ-साथ गीतकार का नाम भी बताना है (२ अंक ) 

हिंट -ये गीत १४ दिसंबर से लल्लुक रखने वाले कलाकारों से ताल्लुक रखता है। 

मुकेश पहेली-८ के विजेता 

दोस्तों इस बार मैंने सोचा है कि क्यूँ न पहेली विजेताओं के जवाब ही आप सबके साथ साझा करूँ।  क्योंकि पिछली बार का प्रश्न ही ऐसा था कि जवाब कुछ भी हो सकता है, मेरे हिसाब से मुकेश जी के करीब ३०-४० ऐसे गीत हैं जो बिना किसी वाद्य यन्त्र के उद्घोषण से सुरु होती है, अर्थात गीत की शुरुवात मुकेश के आवाज़ से ही शुरू होती है। इस कड़ी को जारी रखने और अधिक से अधिक ऐसे मुकेश गीतों को पहचानने की अनुकम्पा ने मुझे प्रेरित किया कि अगले सप्ताह भी ऐसे और मुकेश गीतों की पहचान की जाए जो शेष रह गए हैं।  कैसा विचार है आप सभी का ?? अपने विचार टिपादि में जरूर दें।  कम से कम "हाँ" या "ना" में।

१. प्रदीप शर्मा, दिल्ली -१०   अंक
२. प्रकाश गोविन्द, लखनऊ- ९ अंक

३. कैलाश अगरवाल,-  १० अंक 

तीनो प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई

प्रदीप शर्मा जी के जवाब -

1. Na To Aaj Barsaat Ka Mausam ..... Bin Badra Ke Bijuriya - Bandhan
2. Kya Hai Mera Naam  .... Ye Duniya Ek Numbari - Dus Numbari
3. Tum Isko Khel Samjhe Ho .... Humse Hoti - Mohabbat Isko Kahte Hain
4. Mooh Failai Ke ..... Na Tum Ho Yaar Aaloo - Dus Numbari
5. Lakhi Babul Mere - Sohagraat
6. Mujhe Mubarak Purani Yaadein .... Mahlo Ne Chheen Liya - Zabak
7. Tu Hai Harjai To Apna Bhi .... Yu Nahi Aur Sahi- Tu Nahi Aur Sahi
8. Maiyya Mori Main Nahi Maakhan Khaayo - Charandaas
9. Mubarak Ho Sabko Sama Ye Suhana - Milan
10. Mera Pyar Bhi Tu Hai (Sad) - Saathi
Other Then These Here Are Some Others In My Mind
11. Tum Jahan Ho Wahan Kya Ye Mausam Nahi - Road To Sikkim
12. Na Chand Ho Na Suraj Ho - Jaadugar Daaku
13. Aa sssss Wafaiyen Dekh Lee Pathhar Jigar  - Matlabi Duniya
14. Ye Hansta Hua Zarvan Zindagi Ka - Ek Jhalak

प्रकाश गोविन्द जी के जवाब-

1- Kayi Baar Yun Hi Dekha Hai, Ye Jo Man Ki Seema Rekha Hai Film - Rajnigandha (1974)

2- Divaanon Se Ye Mat Puchho, Divaano Pe Kya Guzari Hai Haan Unake Dilo Se Ye Puchho, Aramano Pe Kya Guzari Hai Film - Upkar (1967)

3- Itna Husn Pe Huzur, Na Guroor Keejiye, Dil Ke Maro Ka Khayal Kuch Jarur Keejiye Film - Mohabbat Isko Kahete Hain (1965)

4-Wafaa Jinase Ki Bewafaa Ho gaye Wo Vaade Muhabbat Ke Kya Ho Gaye-Pyar ka sagar

5- Raam Kare Aisa Ho Jaaye Meri Nidiya Tohe Mil Jaaye, Main Jaagun Film - Milan (1967)

6- Saavan Ka Maheena, Pavan Kare Sor Jiyara Re Jhume Aise Jaise Ban Ma Nache Mor- Milan (1967)

7-  Kuchh Sher Sunata Hu Mai, Jo Tumse Mukhatib Hai, Film - Ek Dil Sau Afsane (1963)

8-  Sajanavaa Bairi Ho Gaye Hamaar Chithiyaa Ho To Har Koyi Baanche Film - Teesri Kasam (1966)

9-Gore-Gore Chaand Se Mukh Par Kaali-Kaali Aankhen Hain, Dekh Ke Jink, Film - Anita (1967)
10- Kaise Manaun Piyava Gun Mere Ekahu Naahin Aayi Milan Ki Bela, Film - Char Diwari (1961)

कैलाश अगरवाल जी के जवाब-

  1. देखो आंच न आये तिरंगे को  ……non फ़िल्म
  2.  हमसे किया है सबने दिखावा   ……  ( SAD )   - प्रिया
  3.  हमसे किया है सबने दिखावा   .........  ( हैप्पी ) - प्रिया
  4. जब -जब तुझे देखूं   ………  प्रेमिका
  5. फूल आहिस्ता फेको 
  6. सिकंदर भी आये  ......... जोहर मेहमूद इन गोआ
  7. माना के तेरे प्यार में रुस्वाई  …… शुभचिंतक 
  8. प्यार कर ले नहीं तो   .......  जिस देश में गंगा बहती है
  9. चिनो अरब हमारा   .......... वो सुबह कभी तो आएगी
  10. धरती को आकाश पुकारे     .......... मेला
  11. तुम्हारी भी जय -जय हमारी भी जय-जय  ......... दीवाना
  12. दर्पण को देखा   ……………उपासना
  13. सजनवा बैरी हो गए हमार    .......... तीसरी कसम 
  14. चन्दन सा बदन  ......  ( आलाप से चालू होता है  )   - सरस्वती चन्द्र 
रेखांकित गाने इस श्रेणी में फिट नहीं आ रहे हैं, क्योंकि ऑडियो और वीडिओ रिकार्ड्स में कभी-कभी फर्क भी होते हैं, प्रकाश गोविंद और कैलाश जी की गहन मेहनत को हम इज्जत देते हैं। मगर हम ऑडियो रिकार्ड्स, को ही सही मानेंगे, चूँकि वीडिओ में बहुत सी नयी बातें/अंतरे इत्यादि अलग या अतिरिक्त होते हैं, जिसके लिए जनता थिएटर में फ़िल्म देखने आये। ये वाद-विवाद का भी प्रश्न बन सकता है, मगर हम सलाह देंगे, कि जिस तरह से प्रदीप जी ने ऐसे गानों का चयन किया, जिसमें कोई भी संदेह नहीं था। आप सब भी ऐसा करते तो यक़ीनन काबिल-इ-तारीफ होता।

 सम्मिलित स्कोर कार्ड 

प्रतिभागी   पहेली #         १       २      ३        ४      ५      ६     ७     ८     ९       १०             कुल
प्रदीप शर्मा                      १०     १०     १०     १०      १०     -      ९      १०                             ६९ 
प्रकाश गोविन्द                १०    -        १०      १०      १०    -       ९      ९                              ५८ 
विग्नेश भेड़ा                      -     -        -        -         १०    ५       ९     -                               २४ 
कैलाश अग्रवाल               ३     -         -         -         ८     -        ९     १०                             ३० 
नन्द किशोर बेरवाल         -     -        -        -          ९      -         -     -                                 ९  
मित्रों आप सब आज से भी इस पहेली में हिस्सा ले सकते हैं। हर सप्ताह, सवाल केवल १० अंकों के होंगे चाहे सवालों की संख्या कम से कम १  हो या अधिक से अधिक १०।  

जैसा कि अब तक आप समझ ही चुके होंगे इस प्रतियोगिता को, फिर भी अपने सभी नये दोस्तों के लिए बता दूँ , कि इसमें हर सप्ताह हम गायक मुकेश से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब आपको लिख भेजने हैं pankajmukesh@gmail.com ईमेल आइडी पर। हर नए सप्ताह में पिछले सप्ताह के विजेताओं/मुकेश भक्तों का नाम घोषित किये जाएगें और ५० अंकों (सप्ताह) के बाद 'महा-मुकेश भक्त' भी चुना जाएगा। आप सब इस स्तंभ में हिस्सा लेते रहिएगा, चाहे जवाब मालूम हो या न हो, कम से कम कोशिश तो आप ज़रूर कर सकते हैं, और यही एक सच्चे खिलाड़ी और मुकेश भक्त की असली पहचान है। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तंभ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए अनुमति दीजिए पंकज मुकेश  को, नमस्कार!   

महत्वपूर्ण सूचना :-

१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।

२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।

३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली # ९ " अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।

४. आपका ईमेल हमें अगले गुरूवार शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।


No comments:

Post a Comment